{"_id":"e14d55cd53cd5cbed76ad608a1f9145a","slug":"congress-on-the-streets-for-comback-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग में लौटने सड़कों पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग में लौटने सड़कों पर उतरी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में पिछड़ रही कांग्रेस ने रविवार को माहौल में गर्मी भरने की कोशिश की। उत्तम नगर में भंडाफोड़ रैली की तो प्रदेश अध्यक्ष की गांधी नगर विधानसभा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया। वहीं मॉडल टाउन विधानसभा में एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भंडाफोड़ रैली में पूर्व सांसद सज्जन कुमार और मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर खुला हमला बोला। दोनो नेताओं ने जहां कांग्रेस के 15 साल के कार्यकाल में विकास की गिनती करवाई तो 11 महीने में रुके विकास कार्य के लिए संयुक्त रूप से आप-भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
कांतिनगर के बैंकट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंदर सिंह ने कहा कि आप का जादू खत्म हो गया है। भाजपा केन्द्र सरकार में है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश दौरे से फुर्सत नहीं है। भाजपा बहका रही है। कांग्रेस को विकास के लिए चुनेंगे।
विज्ञापन
मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में लाल बाग झंडा चौक पर पूर्व विधायक कंवर करण सिंह की अगुवाई में एमसीडी के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल होने केलिए प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह भी पहुंचे।