{"_id":"5c538ab6bdec22739950c117","slug":"congress-not-able-to-defeat-bjp-says-arvind-kejriwal-after-jind-bypoll-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बावजूद केजरीवाल ने अपने हक में चलाया सियासी बल्ला, कहा- भाजपा को नहीं हरा सकती कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बावजूद केजरीवाल ने अपने हक में चलाया सियासी बल्ला, कहा- भाजपा को नहीं हरा सकती कांग्रेस
Fri, 01 Feb 2019 05:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की जींद विधानसभा का उपचुनाव में आम आदमी पार्टी समर्थित समर्थित जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला की हार के बावजूद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने हक में सियासी बल्ला भांजा। उनका मानना है कि नतीजों से साबित हो गया है कि कांग्रेस अब भाजपा को नहीं हरा सकती। कोई नया राजनीतिक विकल्प ही भाजपा को हराने में कामयाब हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के अपने अभियान में उतरी आप बीते करीब दो महीने से दिल्लीवालों को यह यकीन दिलाने में जुटी है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को जिताना है। पार्टी की डोर-टू-डोर मुहिम का कांग्रेस विरोधी प्रचार अहम हिस्सा है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अपनी रैलियों में लगातार यही कह रहे हैं कि आप ही भाजपा को टक्कर दे सकती है। कांग्रेस को वोट देने से भाजपा जीत जाएगी। इसके लिए केजरीवाल बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल की कोशिश है कि दिल्ली में भाजपा विरोधी मतों को बंटवारा न होने पाए। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने जींद के उपचुनाव में आए परिणाम की भी व्याख्या की है। बकौल केजरीवाल, जींद उपचुनाव के नतीजों से साबित हो गया है कि भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा सकती है। नया राजनीतिक विकल्प ही भाजपा को उखाड़ कर फेंक सकता है। हालांकि, हरियाणा के आप संयोजक नवीन जयहिंद ने चुनावी नतीजे पर कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री, मौजूदा सरकार व ईवीएम ने मिलकर भाजपा को जितवाया है।
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने ली चुटकी
जींद के चुनावी नतीजों पर आप के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने इशारों-इशारों में आप नेतृत्व पर तंज कसा है। बकौल कुमार विश्वास, निजी जीवन और राजनीति में साख हो तो आप अकेले भी सब विरोधियों को खाक कर सकते हैं, लेकिन कुकर्म आप की साख खत्म कर दें तो आप किसी की दिग्विजयी-साख को भी खाक करवा आते हैं।