{"_id":"7c91dac4b4bc239deb10aed2fa9b3e58","slug":"congress-mp-rao-inderjit-singh-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से नाता तोड़ सांसद राव इंद्रजीत बीजेपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से नाता तोड़ सांसद राव इंद्रजीत बीजेपी में शामिल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से 35 वर्षों का पुराना रिश्ता तोड़कर बृहस्पतिवार को गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में सांसद के समर्थक मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में बदलाव की आंधी चल रही है। लोगों का जोश देखकर विश्वास हो गया कि बदलाव की आंधी हरियाणा में भी चल पड़ी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:विधानसभा में हंगामा, भारती के टेबल पर चूड़ियां रखी
राजनाथ सिंह ने राव इंद्रजीत सिंह के पुरखों और उनके पूर्वं मुख्यमंत्री पिता राव वीरेंद्र को भी याद किया। उन्होंने राव इंद्रजीत को बेदाग छवि वाला राजनेता बताते हुए कहा कि इन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
गुड़गांव के सासंद ने कहा कि वह 35 वर्षों तक कांग्रेसी में रहा। उनका परिवार संकट की घड़ी में कांग्रेस का साथ देता रहा है। इलाके के साथ भेदभाव, किसान व युवाओं के साथ अन्याय को देखते हुए जनता की राय पर वह भाजपा में शामिल हुए। अब शेष जीवन इसी पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में व्यतीत करेंगे।
यह भी पढ़ें:आरक्षण पर अड़ गईं नंदिता दास, वृंदा करात, प्रभा ठाकुर
इस मौक पर राव मुख्यमंत्री हुड्डा पर हमला करने से भी नहीं चूके। उन्होंने मेवात के मुस्लिमों का स्वागत करते हुए कहा कि इनमें भाजपा विरोधी अफवाहें फैलाई जाती हैं। मेवात से पूर्व मंत्री हसन मोहम्मद, हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. मनफूल सिंह के पुत्र बिजेंद्र चाहर भी भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा में आने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। इस अवसर पर भजापा के महासचिव जेपी नडडा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, विधायक कृष्णपाल गुर्जर, कविता जैन, प्रवक्ता वीरकुमार यादव, गुड़गांव के मेयर विमल यादव, डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी आदि मौजूद थे।