फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress mla will join bjp for loksabha ticket

टिकट के लिए बीजेपी का दामन थामेंगे कांग्रेसी विधायक!

Thu, 13 Mar 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 13 Mar 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
congress mla will join bjp for loksabha ticket

गुड़गांव के सोहना-तावडू़ के कांग्रेसी विधायक धर्मबीर सिंह पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


धर्मबीर सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की फिराक में हैं। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर भाजपा हाईकमान ने हरी झंडी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:राज कपूर और शर्मिला टैगोर ने भीड़ तो जुटाई पर वोट नहीं
विज्ञापन


वहीं धर्मबीर सिंह के बगावती तेवर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दूत बनकर मनाने में लगे हुए हैं। धर्मबीर ने पार्टी के समझौते की पेशकश स्वीकार नहीं की है।

करीब दो दशक से हाथ का दामन थामे राजनीति में सक्रिय रहे धर्मबीर सिंह ने रविवार को भिवानी रैली में मुख्य संसदीय सचिव पद से इस्तीफा देने से राजनीतिक समीकरण गड़बड़ाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:इस सीट पर अपनों को ही वोट नहीं देते हैं वोटर

हालांकि पार्टी ने संसदीय सचिव पद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है लेकिन धर्मबीर ने पार्टी व विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मंगलवार को धर्मबीर सिंह ने भाजपा हरियाणा प्रभारी प्रो. जगदीश मुखी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की।

करीब एक घंटे तक चली बातचीत में विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए पूर्व सांसद व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राव नरवीर सिंह टिकट हथियाने के लिए प्रयासरत हैं। जबकि कांग्रेस ने श्रुति चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed