फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress MLA given controversial statement on Modi

'अगर गली-मोहल्ले में होते तो पिट जाते नरेंद्र मोदी'

Mon, 31 Mar 2014 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Mar 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
congress MLA given controversial statement on Modi

जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं राजनीतिक दलों की बयानबाजी भी बढ़ती जा रही है। हर पार्टी अपने विरोधी पर हावी होने की कोशिश में लगी है।

विज्ञापन


बीजेपी और कांग्रेस में ये लड़ाई तो बढ़ती ही जा रही है। हाल में नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बयान देने वाले कांग्रेस के एक उम्मीदवार के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस विधायक ने मोदी पर जोरदार टिप्पणी की है।
विज्ञापन


रविवार को सोनिया गांधी की रैली में विधायक ने नरेंद्र मोदी पर ऐसे शब्द बाण छोड़े हैं कि एक बार फिर बखेड़ा होना तय माना जा रहा है।

क्या मोदी ये सब सुन पाएंगे?

congress MLA given controversial statement on Modi

सोनिया गांधी ने अपनी रैली में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा था कि कुछ ऐसे लोग और संगठन भी हैं जो देश को बर्बादी और अंधकार की ओर ले जाना चाहते हैं।

सोनिया के इस बयान के बाद ही मंच पर बैठे विधायक चौधरी मतीन अहमद ने भी मोदी को निशाने पर लिया। चौधरी ने मोदी के बारे में बयान तो दिया ही साथ ही उनकी पत्नी के बारे में भी मंच से एक बड़ा सवाल किया है।

उधर, संदीप दीक्षित ने कहा, ‘अगर भाजपा की आंधी है तो फिर पांच साल के सांसद रहने के बावजूद सीट क्यों बदल रहे हैं। जब लाउडस्पीकर व टीवी बंद होगा और लोग लंबी सांस लेकर सोचेंगे तो फिर कांग्रेस के हाथ का निशान वाला बटन ही दबाएंगे।’

कांग्रेसी विधायक ने ये क्या कह दिया?

congress MLA given controversial statement on Modi

विधायक चौधरी मतीन अहमद ने कहा कि वो(मोदी) लड़की का पीछा करवा रहे हैं। जासूस लगा रहे हैं। गली-मोहल्ले में होते तो पिट जाते। जो अपनी पत्नी को नाम व सुरक्षा नहीं दे सका, वह देश को सुरक्षा क्या देगा।

चौधरी ने यह भी कहा कि बेशक भाजपा हर-हर का नारा लगा रही है, लेकिन थर-थर हो रही है। यही वजह है कि साबिर अली व मुतालिक जैसे लोगों को भी ले रही है और फिर निकाल रही है। दिल्ली में इनके पास उम्मीदवार नहीं हैं इसलिए एमएलए उतारे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जितने गंदे लोग थे पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर बीजेपी में भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed