फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress meeting at rahul gandhi house in delhi

राहुल गांधी से मिले दिल्ली कांग्रेस के नेता, 'आप' से गठबंधन को लेकर दो राय

Mon, 25 Mar 2019 01:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Congress meeting at rahul gandhi house in delhi
राहुल गांधी के घर कांग्रेस की बैठक - फोटो : एएनआई

राहुल गांधी के घर चल सोमवार को कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी के एजेंडे को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकालेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला चरण मनरेगा था दूसरा चरण न्यूनतम आय की गारंटी होगी। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि, जो किसी देश में नहीं हुआ, हम लागू करके दिखाएंगे। देश के सबसे गरीब 20% लोगों को देंगे सालाना 72,000 रुपये देंगे। यह राशि देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को मिलेगा। ये होगी दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने पहले मनरेगा योजना लाकर 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है, दूसरे चरण में अबकी बार 25 करोड़ लोगों को को गरीबी से निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी आप से गठबंधन को लेकर बड़ा एलान करेंगे। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार दिया।

बैठक में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित मौजूद रहे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको आम आदमी पार्टी से गठबंधन के पक्ष में हैं। 



आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह की स्थिति के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक की।

बैठक में आप के साथ तालमेल को लेकर एक बार फिर दो राय सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित और कुछ अन्य नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के रुख को दोहराया तो पूर्व अध्यक्ष अजय माकन, सुभाष चोपड़ा और कुछ अन्य नेताओं ने गठबंधन की पैरवी की।

हाईकमान के निर्णय का विरोध नहीं कर पाएगा

बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने प्रदेश में पार्टी के 12 जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और तीन नगर निगमों में पार्टी के पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भी गांधी को सौंपे जिनमें गठबंधन की पैरवी की गई है। 

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed