{"_id":"66083f079646a61aee088bd0","slug":"congress-may-bring-new-face-for-gurugram-lok-sabha-seat-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ला सकती है नया चेहरा, इन नामों की है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ला सकती है नया चेहरा, इन नामों की है चर्चा
Sat, 30 Mar 2024 10:04 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 30 Mar 2024 10:04 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से कैप्टन अजय यादव को प्रत्याशी बनाया था और 495290 वोट मिले थे। हालांकि इस चुनाव में बीजेपी से राव इंद्रजीत ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह फिर चुनावी दंगल में है। कांग्रेस राव इंद्रजीत के सामने योग्य प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है। कांग्रेस पार्टी महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह और युवा नेता वर्धन यादव समेत अन्य नामों पर चर्चा कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से कैप्टन अजय यादव को प्रत्याशी बनाया था और 495290 वोट मिले थे। हालांकि इस चुनाव में बीजेपी से राव इंद्रजीत ने चुनाव जीता था। कांग्रेस से कैप्टन अजय यादव, राज बब्बर, राव दान सिंह व वर्धन यादव के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि, राज बब्बर के गुरुग्राम से चुनाव लड़ने की कम उम्मीद है।
विज्ञापन
दूसरी ओर कैप्टन अजय यादव के नाम पर असमंजस है। दूसरी ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट राव दान सिंह को गुरुग्राम या महेंद्रगढ़ से चुनाव में उतरने की तैयारी में है। दूसरी ओर युवा नेता वर्धन यादव को भी चुनाव में उतारा जा सकता है। अब उनके नाम पर भी चर्चा चल रही है। हालांकि वर्धन यादव का राजनीति करियर लंबा नहीं है। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन