फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress Mahila Morcha demonstration against Sanjeev Balyan

संजीव बाल्यान के खिलाफ कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Sat, 18 Mar 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress Mahila Morcha demonstration against Sanjeev Balyan
भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बाल्यान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बाल्यान पर हत्या, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए।

विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला के आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाल्यान की प्रताड़ना के कारण अति पिछड़े समाज की महिला ने महज 19 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने ब्लू रिवोल्यूशन नाम की कंपनी बनाकर भ्रष्टाचार किया। महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें आठ प्वाइंट में संजीव बाल्यान पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि प्रधानमंत्री नारी मर्यादा को ध्यान में रख गरीब व समाज के पिछड़े वर्ग की महिला को न्याय दिलाएं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से बाल्यान को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed