कांग्रेसी नेताओं ने टिकट बंटने से पहले ही शुरु किया प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन नेताओं ने वोट मांगने का अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और उत्तम नगर से पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने रविवार को कांग्रेस की तरफ से जनजागरण अभियान की शुरुआत की।
विपिन गार्डन और मोहन गार्डन के कॉमर्शियल एन्क्लेव में पदयात्रा के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी को अनधिकृत कालोनी निवासियों का दुश्मन बताया।
मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने 11 महीने में दिल्ली का कोई विकास नहीं किया। न सिर्फ अनधिकृत कालोनियों का विकास रुका बल्कि जनप्रतिनिधि भी जनता से कट गए।
टिकट पक्का मान बढ़ाया संपर्क
भाजपा नेताओं की वजह से बुजुर्गों की पेंशन बंद हो गई है। पेंशन की जानकारी लेने जाने वाले बुजुर्गों को भाजपा नेता अपमानित कर रहे हैं।
पदयात्रा के दौरान बातचीत में मुकेश शर्मा ने मतदाताओं को बताया है कि कांग्रेस केशासनकाल में यहां 234 किमी सीवरलाइन डालने का काम शुरू किया गया था। जहां सीवर लाइन डाली जा चुकी है, वहां कंकरीट की सड़क बनाई जा रही है।
कांग्रेस के कई अन्य विधायकों ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। टिकटों की दौड़ में बाजी कौन मारेगा, यह बात की बात है लेकिन कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले ज्यादातर पूर्व विधायक अपनी टिकट पक्की मानकर क्षेत्र में जुट गए हैं।