फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leaders in trouble by reentry of sheila dixit

शीला की एंट्री की आहट, 'साइड हीरो' परेशान

Thu, 24 Jul 2014 12:12 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
congress leaders in trouble by reentry of sheila dixit

पूर्व मुख्यमंत्री और केरल की वर्तमान राज्यपाल शीला दीक्षित की दिल्ली की राजनीति में एंट्री की सुगबुगाहट पर यहां के साइड हीरो परेशान होने लगे हैं।

विज्ञापन


शीला दीक्षित के समर्थक विधायक चौधरी मतीन अहमद और आसिफ मोहम्मद खान की सोनिया गांधी के पास अर्जी लगाने को कांग्रेसी दिग्गज अपनी जान बचाने से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


तर्क दे रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने टूटने को लेकर तलब किया था तो उन्होंने शीला दीक्षित की बात करके मामला टालने की कोशिश की है।

शीला के बेहद करीबी हैं ये नेता

congress leaders in trouble by reentry of sheila dixit

कांग्रेस सूत्रों का कहना है शीला दीक्षित की दिल्ली वापसी से दूसरी पंक्ति के नेताओं को नुकसान होगा। मुख्यमंत्री के तौर पर खुद को प्रोजेक्ट करने वाले कई नेता हैं। शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते भी ये नेता अच्छी पोजीशन में रहे, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर आशंकित हैं।

उन्हें डर है कि अब पार्टी में जो पोजीशन बनी है, उसका नुकसान होगा। फिर ऐसे भी तमाम नेता हैं जो शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल में हाशिए पर रहे, उन्हें भी डर है।

विधायक चौधरी मतीन अहमद शुरुआत से ही शीला दीक्षित के करीबी रहे हैं। जबकि आसिफ मोहम्मद खान की कांग्रेस में एंट्री मुख्यमंत्री रहते शीला दीक्षित ने ही कराई।

छह विधायकों ने उठाए विरोध के सुर

congress leaders in trouble by reentry of sheila dixit

कांग्रेस के आठ में से छह विधायक वर्तमान प्रदेश नेतृत्व और विधायक दल के नेता के व्यवहार को लेकर शिकायत करते रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष और युवक कांग्रेस अध्यक्ष से भी इस मामले में अमर उजाला ने बात की।

इन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि शीला दीक्षित की वापसी होनी चाहिए या नहीं। उन्होंने यह जरूर कहा कि जो हालात हैं, ऐसे में पार्टी को दिग्गज नेताओं की जरूरत तो है ही। उनके आने से फायदा ही होगा।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर लवली का बयान

congress leaders in trouble by reentry of sheila dixit

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि विधायक मिलने गए थे। अपनी बात सोनिया गांधी के सामने रखकर आए हैं। इन्हें लगता है कि शीला दीक्षित को दिल्ली वापस आना चाहिए तो आएं।

हमें सिर्फ शीला दीक्षित की नहीं बल्कि कपिल सिब्बल, कृष्णा तीरथ, अजय माकन समेत तमाम दिग्गजों की जरूरत है। जो भी आएं अच्छी बात है। पार्टी को फायदा ही होगा। मैं तो सबको साथ लेकर चलने को तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed