फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader shakeel ahmad attacks on pm narendra modi.

'मोदी ने खाया और अडानी को भी खिलाया'

Sat, 16 Aug 2014 11:02 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
congress leader shakeel ahmad attacks on pm narendra modi.

पिछले हफ्ते दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, 'न खाएंगे न खाने देंगे' पर सियासी गर्मी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी की पोल खुल चुकी है। उन्होंने खाया भी और अडानी को खिलाया भी।

विज्ञापन



अहमद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि कैग रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चुका है कि मोदी ने कितना खाया और कितना खिलाया।

बता दें कि शकील अहमद ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद भी उनकी आलोचना की थी और कहा था कि मोदी के भाषण में पुरानी बातों को ही दोहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी का 'जीरो इफेक्ट' भाषण'

congress leader shakeel ahmad attacks on pm narendra modi.

कांग्रेस म‌हासचिव ने लाल किले से दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण को 'जीरो इफेक्ट' वाला करार दिया। अहमद ने कहा कि उन्होंने कुछ नया कहने के बजाय पुरानी बातें गिनाई हैं।

अहमद ने गुजरात विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट की चर्चा करते हुए एक बार फिर मोदी और अडानी के रिश्तों को उछालने की कोशिश की है।

दरअसल, गुजरात में कैग क‌ि ऑडिट रिपोर्ट से यह खुलासा होने का दावा किया जा रहा ‌कि मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वहां बिजली की खरीद समझौतों में बड़ा हेरफेर किया गया और वह अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से ही किया गया है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने भी मोदी को घेरने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed