फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader priyaranjan das munshi in coma

छह साल से कोमा में हैं कांग्रेस के ये नेता

Thu, 16 Jan 2014 06:55 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
congress leader priyaranjan das munshi in coma

कांग्रेस नेता प्रियरंजन दास मुंशी पिछले छह वर्ष से कोमा में हैं। इस समय उनका इलाज दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि हालत खतरे से बाहर बिल्कुल भी नहीं है, हालांकि वे आईसीयू अथवा सीसीयू में भर्ती नहीं है।

यह भी पढ़ें :राहुल पर गांधी खानदान का जोरदार हमला
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल के स्वीट रूम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि मस्तिष्क को छोड़कर उनके शरीर के करीब-करीब सभी अंग काम कर रहे हैं।

मुंशी को न तो ऑक्सीजन लगा है और न ही भोजन के नाम पर अक्सर ग्लूकोज चढ़ाया जाता है। लेकिन उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वे खुद अपना कार्य कर सकें।

यह भी पढ़ें :'राहुल गांधी का DNA आधा इटली का, लालू हैं कंस'

विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर-2008 में हार्ट अटैक के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

नवंबर-2009 में स्टेम सेल थेरेपी के लिए उन्हें जर्मनी ले जाया गया था। करीब डेढ़ वर्ष तक इलाज कराने के बाद वर्ष-2011 में वापस भारत लौटे थे। तब से उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इलाज पर करोड़ों खर्च
प्रियरंजन दास मुंशी के इलाज पर अभी तक कितना खर्च हुआ है इस पर अस्पताल-प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि इस संबंध में कांग्रेस कार्यालय अथवा लोकसभा सचिवालय से जानकारी मिल सकती है।

हालांकि एक अनुमान के मुताबिक उनके इलाज पर प्रति माह करीब आठ से नौ लाख रुपये खर्च हो रहा है। जिस कमरे में उन्हें भर्ती किया गया है उसका प्रतिदिन का किराया 25 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed