फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Mani Shankar Aiyar joins protest against CAA and NRC in Shaheen Bagh

शाहीन बाग पहुंचे मणिशंकर अय्यर, बोले- अब देखना है कि हमारा हाथ मजबूत है या कातिलों का?

Tue, 14 Jan 2020 08:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Mani Shankar Aiyar joins protest against CAA and NRC in Shaheen Bagh
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर - फोटो : एएनआई

नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। यहां बच्चे, बूढ़े और महिलाएं अपना काम छोड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को इनके समर्थन में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी कुर्बानी देनी हो, उसमें मैं भी शामिल होने के लिए तैयार हूं। अब देखें कि किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का?

विज्ञापन

 

इससे पहले मंगलवार शाम चार बजे के करीब स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए के खिलाफ जारी सत्याग्रह का राजनीतिकरण न हो, इसलिए अब तक वह इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे। लेकिन उन्होंने हमेशा यहां के हालात पर नजर बनाए रखा था। खान ने कहा कि आज से वह खुलकर इन लोगों के साथ खड़े रहेंगे। यदि पुलिस यहां से लोगों को हटाने आएगी, तो वह सबसे आगे आकर पुलिस से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मिसाल देते हुए कहा, कि शाहीन बाग की महिलाओं का सत्याग्रह इसलिए दुनियाभर के लोगों तक पहुंचकर सबसे बड़ा हो गया क्योंकि यह लगातार शांति के साथ जारी है।


विधायक ने कहा कि शांति से ही हम अपनी बात पुलिस और सरकार के सामने रख रखेंगे। उन्होंने वादा किया कि अब से इस प्रदर्शन की वह खुद अगुवाई करेंगे। प्रदर्शन स्थल से कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित वह अपने कार्यालय पर चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगे। वह राजनीति में रहें या न रहें, सत्ता में रहें या बेदखल कर दिए जाएं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। वह क्षेत्र की महिलाओं के इस सत्याग्रह के साथ खड़े रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed