कांग्रेस नेता की बदजुबानी, भरी सभा में दी गालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस के एक नेता ने जोश में होश खो दिया और आलोचना की जगह बदजुबानी पर उतर आए।
दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयकिशन ने आम आदमी पार्टी और भाजपा को निशाना बनाते हुए बेहद आपत्तीजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा 'जो बीजेपी में हैं वह आदमी की औलाद नहीं हराम की औलाद हैं। जो आम आदमी पार्टी में शामिल हैं वह भी हराम की औलाद हैं।'
बता दें कि जयकिशन दिल्ली के पूर्व विधायक हैं और दलित वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी उन्हें बड़ा चेहरा मानती है। हालांकि चुनाव के पहले ही आपत्तिजनक बयान देकर वह विवादों में आ गए हैं।
केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जयकिशन ने कहा कि केजरीवाल भाजपा से मिले हुए हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा में भाग लेते रहे हैं। जयकिशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं छोड़ा और कहा कि अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी से भी मिले हुए हैं।
भाजपा नेता भी नहीं रहे पीछे
जयकिशन के इस बयान पर भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वाले शख्स के खिलाफ कांग्रेस पार्टी को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को भी ऐसे लोगों के चुनाव में सबक सिखाना चाहिए।
हालांकि इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि भाजपा नेता भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बीजेपी के मंत्री संजीव बालियान उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई सबसे बड़ा आतंकवादी है तो वह आजमा खान हैं।
हालांकि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नेताओं को हिदायत देते हुए कहा था कि उन्हें संभल कर बोलना चाहिए। विरोधी उकसाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमें मर्यादा में रहते हुए विकास की बात जनता तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।