फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader attacked, cars set on fire.

कांग्रेसी नेता पर हमला, कार पर लगी गोली

Tue, 30 Sep 2014 01:34 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Tue, 30 Sep 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Congress leader attacked, cars set on fire.

गाजियाबाद कोर्ट जा रहे कांग्रेसी नेता एवं वकील की कार पर सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहननगर के पास फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि गोली उनकी कार में लगी। घटना के बाद बदमाश मोहननगर की ओर भाग गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कांग्रेसी नेता का परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है।

पेशे से वकील सिद्धार्थ कुंडू दिल्ली के अकबरपुर माजरा के रहने वाले हैं। वह उत्तर पश्चिम दिल्ली के यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष हैं।

सोमवार दोपहर वह ड्राइवर उमेश के साथ अंबेसडर कार से गाजियाबाद कोर्ट जा रहे थे। कुंडु ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे थे।

साहिबाबाद थाना क्रॉस करते ही पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करते हुए उन पर दो राउंड फायर कर दिए।

एक गोली ड्राइवर सीट वाले गेट पर लगी और दूसरा फायर मिस हो गया। मौका देखते ही बदमाश फायर करते हुए मोहननगर की ओर भाग गए। सिद्धार्थ की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बदमाश लाल बाइक पर सवार थे। दोनों बदमाशों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।

बाइक चला रहा युवक थोड़ा मोटा था। जबकि पीछे बैठा युवक पतला और उसने टी-शर्ट पहन रखी थी। शुरुआती जांच में पीड़ित ने किसी रंजिश से इंकार किया है। हालांकि उनका प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। उसी एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed