{"_id":"58f5e87a4f1c1b3f3b47227e","slug":"congress-leader-and-former-delhi-minister-arvinder-singh-lovely-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Apr 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
अरविंदर सिंह लवली
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को अमित शाह से मिलने के बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन
लवली के भाजपा में शामिल होने की खबरे पिछले कई दिनों से चल रही थीं। उनसे जब भी पूछा जाता तो वो कहते कि कांग्रेस को छोड़ने वालों में लवली का नाम सबसे आखिरी होगा।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस के कई बड़े नेता अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं। एमसीडी चुनाव में प्रचार ना करके भी ये नेता अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शीला दीक्षित भी इसी बात से नाराज हैं कि आखिर राष्ट्रीय राजनीति से निकालकर अजय माकन को क्यों दिल्ली की राजनीति की बागडोर दी गई। हालांकि शीला दीक्षित ने लवली के बीजेपी में शामिल होने की बात पर कहा है कि आज पार्टी के अच्छे दिन नहीं हैं तो इस तरह से पार्टी से जाना पार्टी के साथ गद्दारी है।
Congress leader and former Delhi minister Arvinder Singh Lovely joins BJP pic.twitter.com/Vmswc6GBRs
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017