फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Alka Lamba targets AAP through twitter

अलका लांबा का आप पर तंज, बोलीं- इतना बहुमत मिलने पर दिमाग तो खराब होता ही है

Wed, 11 Sep 2019 10:13 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Alka Lamba targets AAP through twitter
आप नेता अलका लांबा - फोटो : ANI

आप से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुई विधायक अलका लांबा ने पुरानी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चांदनी चौक की विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आप पहली ऐसी पार्टी होगी, जो भाग-भागकर अपने ही विधायकों की सदस्यता रद्द कराने के लिए इतनी आतुर दिख रही है। जब इतना बहुमत मिलता है तो दिमाग तो खराब होता ही है। घमंड और अहंकार भी आ जाता है। जो दिख भी रहा है।

विज्ञापन


ट्विटर पर अलका लांबा ने कहा कि आप ने एक महिला को सदन से बाहर निकलवाया था, अब आप की बारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल जी, 100 विधायक पद कुर्बान हैं अपनी जनता के लिए। पर उनसे किए गए एक-एक वादे को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगी। आप अपने वादों को पूरा कीजिए, वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिए।
विज्ञापन


जनता पूछ रही है। बताइए कि आपने चांदनी चौक में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम क्यों रुकवा दिया। मुझे चांदनी चौक की जनता पर पूरा भरोसा है। पांच महीने बाद अपने पूरे पांच साल के कामों का लेखा-जोखा देना है। इन पांच महीने सदन में न सही, सड़क पर आपकी नाकामी की पोल खोलूंगी। उन्होंने नारा भी दिया ‘आप नहीं यह धोखा है। दिल्ली बचा लो मौका है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि अलका लांबा ने विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है। पार्टी उन्हें अयोग्य घोषित कराने के लिए याचिका दाखिल करेगी। सौरभ की याचिका पर ही देवेंद्र सहरावत, संदीप कुमार, कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द हुई थी।


लांबा ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि एमसीडी कार्यालय जाकर अधिकारियों से मुलाकात कर सुनिश्चित किया कि किसी भी कीमत पर, किसी के भी दबाव में, चाहे वह आप हो या भाजपा, जनता के विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed