फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress have 70 candidates of seven Lok Sabha seats

सात लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के 70 दावेदार, राहुल गांधी लगाएंगे अंतिम मुहर

Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Congress have 70 candidates of seven Lok Sabha seats
शीला दीक्षित संग अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सात लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस में 70 नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इस पर अंतिम मुहर अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगाएंगे। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष शीला दीक्षित ने की। उन्होंने प्रस्ताव में कहा कि यह बैठक सर्वसम्मति से दिल्ली की सभी लोकसभा की सातों सीटों के उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकृत करती है। इस प्रस्ताव का समर्थन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने किया और मौजूद सभी सदस्यों ने एकजुट होकर हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। दूसरे प्रस्ताव रख शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के घोषित उम्मीदवारों के समर्थन में दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी लगन और कर्मठता के साथ उन्हें विजयी बनाने के लिए जी जान लगा देंगे।
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दूसरे प्रस्ताव में अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य पार्टी से गठबंधन होगा। बैठक में कांग्रेस के महासचिव पीसी चाको, सह प्रभारी सचिव कुलजीत सिंह नागर, प्रदेश कांगेस कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ, देवेंद्र यादव, राजेश लिलोठिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व सांसद जनार्दन द्विवेदी, सुभाष चोपड़ा, जय प्रकाश अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, पूर्व सांसद रमेश कुमार, परवेज हाश्मी, पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी, जितेंद्र कुमार कोचर मुख्य रुप से शामिल थे। बैठक शुरु होने के पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed