फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress former mlc Krishna tirath joins bjp.

भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस पर बरसीं कृष्णा तीरथ

Mon, 19 Jan 2015 05:40 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
Congress former mlc Krishna tirath joins bjp.

दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस का दलित चेहरा रहीं कृष्ण तीरथ भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पुरानी पार्टी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को खूब खरीखोटी सुनाई और कहा कि कांग्रेस में अनुशासन की बेहद कमी है।

विज्ञापन


कृष्णा तीरथ आज बीजेपी में शामिल हुईं। भाजपा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके तीरथ को पार्टी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया।

इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने तीरथ के राजनीतिक जीवन का परिचय दिया। भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर तीरथ बोलीं कि उन्हें देश की सेवा करनी है, इसलिए वह बीजेंपी में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन


लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रह कर राजनीति करने वाली कृष्णा तीरथ ने कहा कि बीजेपी में आने की एक प्रमुख वजह उस पार्टी में नेतृत्व का संकट है। इस वक्त कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व की भारी कमी है, जिससे पार्टी ने अपनी दिशा खो दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'टिकट नहीं मिला तो छोड़ दी कांग्रेस'

Congress former mlc Krishna tirath joins bjp.

कृष्णा तीरथ ने आगे कहा कि हमें अपनी ऊर्जा खराब नहीं करनी चाहिए। वह केवल ‌इसलिए बीजेपी में हैं ताकि समाज के हित का काम कर सकें। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहीं कृष्णा ने कहा कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन की कमी के चलते ही मैंने वो पार्टी छोड़ी है। अब हमें कांग्रेसमुक्त भारत बनाकर महिलाओं और नवजवानों को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही उन्होंने दलितों को भी अधिकार दिलाने की बात की।

उनके भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि कृष्‍णा तीरथ को टिकट नहीं दिया गया, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कृष्णा को टिकट इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि वह उस क्राइटिरीया में नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed