फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress Donated school desk to students of Pramila Bai Chavan School Delhi

Delhi: दिव्यांग बच्चों के लिए राहुल गांधी ने बनाई डेस्क, कांग्रेस ने इस स्कूल को की डोनेट; लवली ने दिया मैसेज

Tue, 21 Nov 2023 02:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 02:26 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कीर्ति नगर मार्केट में बनाऐ और तैयार करवाऐ गए बेंचों को मंगलवार को प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में प्रमिलाबाई चव्हाण मूक बधिर स्कूल, कड़कड़डूमा को समर्पित किया। दीपक बाबरिया ने कहा कि यह एक मार्मिक पल हैं जब हम असहाय मूक बधिर बच्चों के साथ हम कुछ समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन
congress Donated school desk to students of Pramila Bai Chavan School Delhi
राहुल गांधी ने बनाई स्कूल डेस्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने मंगलवार को कहा कि हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी ने  नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान के संदेश को फैलाने की कड़ी में कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ बनाए गए बेंच सहित अन्य फर्नीचर को  प्रमिलाबाई चव्हाण मूक बधिर स्कूल, कड़कड़डूमा को प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में डोनेट किया।

विज्ञापन


लवली ने कहा कि कीर्ति नगर मार्केट में राहुल गांधी के द्वारा बनाए गए बेंचों को प्रयोग की मूक बधिर स्कूल से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि राहुल देश के प्रत्येक गरीब, आश्रित और बेसहारा लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा आयोजित किए स्वागत कार्यक्रम के प्रति भी आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


लवली ने आगे कहा कि इन बच्चों से अच्छा राहुल गाधी के मोहब्बत के पैगाम का ब्रांड एम्बेसडर नहीं हो सकता इसलिए हम इस स्कूल में गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरीके से देश के हर वर्ग के व्यक्ति की मदद करने और उनको गले लगाया है, कांग्रेस पार्टी भविष्य में ऐसी संस्थाओं, स्कूलों की मदद करेगी, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास रहा है। देश के हर वर्ग का विकास करने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि यह एक मार्मिक पल है। जब हम असहाय मूक बधिर बच्चों के साथ कुछ समय बिता रहे हैं। एक समय था जब मूक बधिर बच्चा जन्म लेता था तो कष्ट माना जाता था, परंतु कई विचारको ने इसके मायने ही बदल दिए हैं, क्योंकि नही बोलना सुनना कोई मर्यादा नही, यह सब आपकी क्षमता और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी शक्ति है। जिसके बल पर आप सबके बराबर होकर चलते हैं। उन्हांने कहा कि मैं स्कूल चलाने वाली संस्था और काम करने वाले लोगों की जितनी प्रशंसा करु वह कम है, क्योंकि स्कूल की कामयाबी के चलते ही आत्म निर्भर बन रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच गरीबों असहायों की मदद करने की परम्परा को यदि देश की सरकार द्वारा इन संस्थाओं की मदद करने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक नसीब सिंह, हरी शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू, जितेन्द्र कुमार कोचर, निगम पार्षद समीर मंसूरी, पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण रावत, हरीदत शर्मा, परमिन्दर शर्मा, राजीव शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दर्वेश अत्री, वर्धमान जैन और संजय शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed