फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress delhi chief arvinder lovely

'दिल्ली पुलिस का भगवाकरण कर रही है भाजपा'

Fri, 29 Aug 2014 11:51 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
congress delhi chief arvinder lovely

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह और विधायक दल के नेता हारून यूसुफ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भाजपा की शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जिस तरह से पुलिस व प्रशासन में दखलंदाजी कर रहे हैं वह नियम के खिलाफ है।

विज्ञापन


कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि पुलिस व प्रशासन के भगवाकरण के खिलाफ न केवल कांग्रेस आंदोलन करेगी बल्कि कानूनी कार्रवाई करने पर भी निर्णय किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में सभी नियमों का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पहली बार है कि किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष गृहमंत्री से मिलकर मुख्य सचिव व पुलिस अधिकारी बदलने की मांग रहा है। जिस तरह से चौबीस घंटे में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उससे साफ हो रहा है कि संभावित विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रभावित करने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कांग्रेस छेड़ेगी विशेष अभियान

congress delhi chief arvinder lovely

कांग्रेस ने बिजली कंपनियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। मुस्तफाबाद में आयोजित जन जागरण अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि पार्टी इसकी निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के बयान को लेकर खिंचाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक हसन अहमद ने की। मौके पर अहमद ने अरविंद केजरीवाल को भाजपा को एजेंट बताया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने तीनों नगर निगम के नेताओं को पत्र लिखकर कहा है कि प्रधानमंत्री की स्वच्छ प्रशासन की घोषणा को सार्थक करने के लिए ठोस कदम उठाएं। पत्र में भाजपा की तरफ से तीनों मेयर, स्थाई समिति के अध्यक्षों और सदन के नेताओं को दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। उपाध्याय ने यह स्वीकार भी किया है कि नगर निगम के कामकाज को लेकर जनता में अविश्वास है, लिहाजा छवि बेहतर करने के लिए काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed