फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress delegation met sudeeksha bhati family, handed over financial help of 5 lakhs

प्रियंका गांधी के शोक संदेश के साथ सुदीक्षा भाटी के परिजनों से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

Fri, 21 Aug 2020 06:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 21 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Congress delegation met sudeeksha bhati family, handed over financial help of 5 lakhs
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सुदीक्षा भाटी के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने सुदीक्षा के परिजनों को महासचिव द्वारा लिखित शोक पत्र देकर अपनी दुखद संवेदना प्रकट की। 

विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव विरेंद्र गुड्डु, विदित चौधरी, ओमवीर यादव, मनोज चौधरी, शयोपाल सिंह,  डॉक्टर महेन्द्र नागर, दीपक चोटीवाला, राजेंद्र अवाना, परसोत्तम नागर, ललित अवाना, अशोक शर्मा, अजीत दोला ,सतीश शर्मा ,संजीव शर्मा आदि लोग शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने सुदीक्षा के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। 
विज्ञापन


महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा के परिजनों को पत्र में लिखा कि आपकी बेटी सुदीक्षा भाटी के साथ घटी घटना और उनकी मृत्यु की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया। सुदीक्षा बेहद होनहार और बहादुर लड़की थी। मैंने उनके कुछ भाषण सुने। सुदीक्षा लड़कियों को होने वाली दिक्कतों को दिल से अनुभव करती थीं। उनके दिल में लड़कियों की शिक्षा और अपने परिवार को लेकर एक जज्बा था। इसी जज्बे के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैं समझ सकती हूं कि ये आपके व आपके पूरे परिवार के लिए असीम दुख की घड़ी है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप सुदीक्षा के लिए न्याय की लड़ाई में खुद को अकेला मत समझिएगा। हम सब आपके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि सुदीक्षा के इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। इस न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed