{"_id":"5c9fcfc7bdec22144a2731f7","slug":"congress-delegation-complains-to-cm-arvind-kejriwal-from-chief-election-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस ने सीईओ से की केजरीवाल की शिकायत, लगाए यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस ने सीईओ से की केजरीवाल की शिकायत, लगाए यह आरोप
Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मिलकर केजरीवाल पर पद का दुरुपयोग करने व लगातार चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री टैक्स देने वालों की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी चुनावी अभियान के तहत दिल्ली के लाखों लोगों को पत्र लिखकर यह कह रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा को हराने में कांग्रेस पार्टी सक्षम नही है, इसलिए दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें।
केजरीवाल द्वारा भेजे जा रहे पत्र में उनके सरकारी कार्यालय व सरकारी आवास का पता दर्ज है जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद पत्र भेजने शुरू किए गए हैं। यह सेक्शन-127 ए का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस कमेटी के कानून एवं मानव अधिकार विभाग के अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि मामले में आयोग को कड़ा कदम उठाते हुए आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सभी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। चुनाव आयोग को एक जांच समिति बनाकर मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।