फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress defeats bjp in south delhi deputy mayor election

कांग्रेस ने हिला दी बीजेपी की बुनियाद, दोहराया इतिहास

Wed, 30 Apr 2014 07:08 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
congress defeats bjp in south delhi deputy mayor election

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का क्या हाल होगा ये तो 16 मई को ही पता चलेगा लेकिन दिल्ली के दो नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में जोड़तोड़ करने में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने गैर भाजपा दलों व निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ करने में कामयाबी ही नहीं हासिल की, बल्कि भाजपा के पार्षदों से अपने पक्ष में क्रॉस वोटिंग भी कराई।
विज्ञापन


दोनों नगर निगम में कांग्रेस ने अपने पार्षदों की संख्या से कहीं अधिक वोट प्राप्त किए। इतना ही नहीं, उसने दक्षिण नगर निगम के डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा को हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने बीजेपी को दिया झटका

congress defeats bjp in south delhi deputy mayor election

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के 34 पार्षद हैं और उसके पांच सांसदों को वोट देने का अधिकार है। जबकि भाजपा के 50 पार्षद हैं और बसपा के तीन व इनेलो के दो पार्षद उसका समर्थन कर रहे हैं।

मेयर चुनाव में कांग्रेस के दो सांसदों के नहीं आने के बावजूद उसे 51 वोट मिले, जबकि भाजपा को 52 वोट ही मिले। इस तरह कांग्रेस ने 13 वोट अधिक हासिल किए, वहीं भाजपा को गठबंधन के पार्षदों की संख्या से तीन वोट कम मिले।

डिप्टी मेयर के चुनाव में तो कांग्रेस ने भाजपा की बुनियाद ही हिला दी। भाजपा समर्थित बसपा के उम्मीदवार को भाजपा के पार्षदों की संख्या से भी कम वोट मिले। इस चुनाव कांग्रेस ने अपने कोटे से 21 वोट ज्यादा प्राप्त किए। कांग्रेस को 105 में से 59 वोट हासिल किए।

बीजेपी के खिलाफ फूटा गुस्सा!

congress defeats bjp in south delhi deputy mayor election

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस हार कर जीत गई। भाजपा को चुनाव में अपने कोटे के पार्षदों की संख्या 34 जितने ही वोट मिले। वहीं कांग्रेस के 19 पार्षद हैं और उसे 25 वोट मिले।

अब राजनीति के गलियारों में चर्चा आरंभ हो गई कि भाजपा के पार्षदों में अपने नेतृत्व के प्रति गहरा गुस्सा है। इसी कारण उन्होंने क्रॉस वोट किया। जबकि कुछ का कहना था कि यह जोड़ तोड़ का नतीजा है।

साथ ही सवाल उठने लगा कि अगर उनका यह गुस्सा लोकसभा चुनाव के दौरान भी रहा होगा तो भाजपा को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसका खुलासा तो 16 मई को भी होगा।

आलाकमान से करेंगे शिकायत

congress defeats bjp in south delhi deputy mayor election

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा व डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करने के बाद भी उनके पार्षद दल के नेता परेशान हैं। दोनों नेता पार्टी में अपने नेताओं की शिकायत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्षद दल के नेता फरहाद सूरी मेयर चुनाव में दो सांसदों के नहीं आने से हुई हार के संबंध में शिकायत करेंगे, जबकि भाजपा पार्षद दल के नेता सुभाष आर्य डिप्टी मेयर चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले पार्षदों के बारे में आलाकमान को अवगत कराएंगे।

उन्होंने दावा किया है कि ऐसे पार्षदों के बारे में उनको पहले से ही मालूम था।

53 साल बाद दोहराया इतिहास

congress defeats bjp in south delhi deputy mayor election

नगर निगम में मंगलवार को 53 वर्ष बाद इतिहास दोहराया गया। 1958 से 1961 तक नगर निगम में मेयर कांग्रेस का चुना गया और डिप्टी मेयर विपक्षी दल जनसंघ व अन्य चुने गए थे।

उधर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने कहा कि नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार से परेशान होकर भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोट किया। क्योंकि भाजपा नेता उनके कार्य कराने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे है।

उनका कहना है कि गैर भाजपा व अन्य पार्षदों ने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस का साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed