फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress campaign through Modies song

गजबः मोदी के गाने से कांग्रेस का प्रचार

Thu, 03 Apr 2014 02:16 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
Congress campaign through Modies song

लोकतंत्र के सबसे बड़े संग्राम में पार्टियां विजयश्री के लिए हर पैंतरा अपना रही हैं। बात चुनावी मैदान की हो या फिर इंटरनेट के जहान की, इस चुनावी फीवर से कोई कोना बचा नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में देश की दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी की यूट्यूब पर चल रही जुगलबंदी हैरत में डाल रही है।

दरअसल, यूट्यूब पर लाखों हिट्स पाने वाले मोदी के गीतों से पहले कांग्रेस की कहानी के विज्ञापन दिखाई देते हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह महज एक संयोग या है या किसी रणनीति का हिस्सा।

विज्ञापन

इस गाने का है मामला

Congress campaign through Modies song

यूट्यूब पर मोदी के 15 से अधिक गीत हैं। यूजर्स अगर मोदी की कविता ‘सौंगध मुझे इस मिट्टी की’ सुनने साइट पर जाते हैं, तो अक्सर पहले कांग्रेस विज्ञापन ‘महत्वाकांक्षी युवा की कहानी’ आता है।

अगर ‘मोदी आने वाला है’ पर क्लिक करें, तो कांग्रेस का विज्ञापन ‘मोदी का झूठ’ प्रसारित हो रहा है। दूसरे गीतों पर भी कांग्रेस के विज्ञापन देखने को मिल रहे हैं।

जरूरी नहीं है कि मोदी के गीतों से पहले हर बार आपको कांग्रेस के विज्ञापन देखने को मिल ही जाएं। वजह ये है कि ये विज्ञापन रेंडमली प्रसारित हो रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी के ये गीत-कहानी महज संयोग है या फिर किसी स्ट्रैटजी का हिस्सा, ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed