फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress calls MCD a hub of corruption, demands action against those responsible

Delhi NCR News: कांग्रेस ने एमसीडी को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी काली कमाई का अड्डा बन चुकी है, जहां उच्च अधिकारी से लेकर जेई, कर्मचारी और बेलदार तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
यादव ने कहा कि भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति केवल बयानबाजी तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट हैं। उन्होंने हालिया गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए कहा कि मार्च 2026 में शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी देवांशू गौतम को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। वहीं 4 अप्रैल 2026 को जेई और बेलदार को अवैध निर्माण गिराने से रोकने के लिए 80 हजार रुपये की मांग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले नजफगढ़ जोन में भी निर्माण अनुमति के बदले रिश्वत लेने के मामलों में अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा 2025 के अंत में संविदा आधारित कर्मचारियों को दोहरा वेतन देने से जुड़े करीब 17 करोड़ रुपये के घोटाले ने भी निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने आरोप लगाया कि भवन, लाइसेंसिंग, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों में फाइलों को जानबूझकर रोका जाता है, ताकि रिश्वत ली जा सके। उन्होंने भाजपा पार्षदों पर भी लैंटर माफिया के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed