{"_id":"6a9c1910562b584346031116","slug":"congress-attacks-government-on-waterlogging-and-traffic-jams-ahead-of-brics-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-153602-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्रिक्स से पहले जलभराव-जाम पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्रिक्स से पहले जलभराव-जाम पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
विज्ञापन
कहा- दुनिया के सामने धूमिल होगी दिल्ली की छवि, एयरपोर्ट तक पानी पहुंचने पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले जलभराव, खराब सड़कों और ट्रैफिक जाम को लेकर कांग्रेस ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि थोड़ी बारिश में ही राजधानी की व्यवस्था चरमरा रही है।
भारद्वाज ने कहा कि दो घंटे की बारिश में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के भीतर और आसपास जलभराव होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार प्रचार के बजाय जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने और सम्मेलन से पहले सड़कों व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए सभी एजेंसियों में बेहतर तालमेल जरूरी है। मौजूदा हालात प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े करते हैं।