फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress attacks DU hostel gas crisis, alleges food system is in shambles

Delhi NCR News: डीयू हॉस्टलों में गैस संकट पर कांग्रेस का हमला, भोजन व्यवस्था चरमराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
- सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों से छात्र परेशान, ठंडे भोजन और तंदूर पर बढ़ी निर्भरता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में गैस सिलिंडर की कमी से उत्पन्न भोजन संकट को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सिलिंडर की कमी के कारण छात्रों को नियमित और संतुलित भोजन नहीं मिल पा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कई हॉस्टलों, पीजी और ढाबों में अस्थायी तंदूर का सहारा लिया जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर छात्रों को ठंडा और सूखा भोजन दिया जा रहा है। छात्रों के अनुसार, इस स्थिति से उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं।

यादव ने नरेन्द्र मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें आम लोगों पर वैश्विक संकट का असर न पड़ने देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति इसके विपरीत है और गैस संकट ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया कि एजेंसियों में कमी के बावजूद बाजार में ब्लैक में सिलिंडर कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। बताया गया कि एक अप्रैल से व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में करीब 195 रुपये की बढ़ोतरी के बाद छात्रों पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है। कई छात्र खर्च बचाने के लिए एक समय का भोजन करने या मिलकर खाना बनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed