फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress attacks BJP and AAP, accuses them of ruining Delhi

Delhi NCR News: कांग्रेस का भाजपा और आप पर हमला, दिल्ली को बदहाल करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
नेताओं ने प्रदूषण, टूटी सड़कों, अव्यवस्थित कानून-व्यवस्था और रुकी योजनाओं को दोनों सरकारों की नीतियों का नतीजा बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव प्रचार समाप्ति से पहले प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में दिल्ली खतरनाक प्रदूषण, टूटी सड़कों, खराब परिवहन, दूषित पानी, अव्यवस्थित कानून-व्यवस्था और रुकी सामाजिक योजनाओं से जूझ रही है, जिसके लिए दोनों पार्टियां समान रूप से जिम्मेदार हैं।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली को विकसित और सुरक्षित शहर की दिशा में कई काम किए थे, लेकिन भाजपा और आप की नीतियों ने विकास को पीछे धकेल दिया। उन्होंने अशोक विहार वार्ड की वोटर लिस्ट में एक ही व्यक्ति की 91 फोटो मिलने का उदाहरण देकर चुनाव तंत्र में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि दोनों दलों की नीतियों से रोजगार के अवसर घटे, झुग्गियों पर बुलडोजर चला और आम लोगों की जरूरतों की अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में मूलभूत सेवाएं खराब स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने दावा किया कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बिगड़ी है और अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने दलितों, गरीबों और सरकारी स्कूलों के छात्रों की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा विकास विद्यालयों के नाम बदलने और सीटों के पुनर्वितरण से गरीब छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है, जबकि उच्च शिक्षा महंगी कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed