फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress attacked AAP and BJP on Ajay Chautala parole

अजय चौटाला के पैरोल पर उबली कांग्रेस, भाजपा और आप पर लगाया मिली भगत का आरोप

Mon, 28 Oct 2019 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Congress attacked AAP and BJP on Ajay Chautala parole
दुष्यंत चौटाला और उनके पिता अजय चौटाला - फोटो : सोशल मीडिया

तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अजय चौटाला को पैरोल पर छोड़ने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस में उबाल है। पार्टी ने भाजपा और आप में मिलीभगत के आरोप लगाते हुए इसमें नियमों की अनदेखी की बात कही है। 

विज्ञापन


अजय चौटाला के पुत्र और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चैटाला को हरियाणा की भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इसमें दिल्ली सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आप को भाजपा की बी टीम करार दिया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से वार्ता में कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए केजरीवाल और भाजपा ने गुप्त रूप से हाथ मिलाया। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आप ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय चैटाला को मिली पैरोल क्या आम कैदियों के लिए भी लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐसा काम किया। चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन कीर्ति आजाद ने कहा कि भाजपा और आप लोगों को गुमराह करने के लिए नूरा कुश्ती कर रहे हैं। 


जेजेपी-आप-भाजपा गठबंधन साबित करता है कि सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है। केजरीवाल ने अजय चौटाला को पैरोल नहीं दी होती तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती। वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि पैरोल के 2000 लंबित आवेदनों को छोड़ विशेष आवेदन पर विचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed