{"_id":"5da086e68ebc3e014a68a1dc","slug":"congress-announces-new-president-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय, औपचारिक घोषणा बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय, औपचारिक घोषणा बाकी
Fri, 11 Oct 2019 07:41 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
- फोटो : Social Media
कांग्रेस हाईकमान ने कीर्ति आजाद को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने की तैयारी कर ली है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। शीला दीक्षित के निधन के बाद यह सीट खाली थी।
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई है। कीर्ति आजाद के अलावा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और जय प्रकाश अग्रवाल भी अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली हुआ पद
पूर्व मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का जुलाई में निधन हो गया था। जिसके बाद से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खाली है। बीते करीब तीन महीने तक नया अध्यक्ष न मिलने से दिल्ली विधानसभा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस के पदाधिकारी भी मानते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ी बढ़त मिल गई थी। लेकिन तीन महीने से अध्यक्ष का पद खाली होने से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर असर पड़ रहा है।