फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress and aap did not show interest on delhi elections

क्या दिल्ली को भूल रही हैं कांग्रेस और AAP?

Sat, 28 Jun 2014 10:20 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
congress and aap did not show interest on delhi elections

राजधानी दिल्ली में छाए राजनीतिक संकट पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनों ने ही अपना रुख साफ नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना के चलते कुछ समय के लिए तो सक्रिय हुई लेकिन अब मामला फिर दबता जा रहा है।

दिल्ली की जनता की मूलभूत समस्याओं को छोड़कर कांग्रेस और आप ने केंद्र की बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे बीजेपी तो बैकफुट पर आ गई है लेकिन दिल्ली की जनता की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

मूल मुद्दे से भटक गईं कांग्रेस-AAP

congress and aap did not show interest on delhi elections

दरअसल, लोकसभा चुनाव में दिल्ली में की सीटों पर पत्ता साफ होने के बाद आम आदमी पार्टी ने एक बार तो सरकार बनाने की सोची लेकिन जब कांग्रेस ने समर्थन देने से मना कर दिया तो 'आप' ने भी दोबारा चुनाव कराने की रट लगानी शुरू कर दी।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पहले ही रुख साफ किया था कि अब वे किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए समर्थन नहीं देंगे। कांग्रेस ने भी दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग की थी।

हालांकि अब स्थिति एकदम विपरीत दिख रही है। दिल्ली में सरकार बनाने या फिर चुनाव कराने के मसले को छोड़कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी महंगाई और रेल किराए में वृद्घि के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हैं। ऐसे में मूल मुद्दा पीछे छूटता जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में है मामला

congress and aap did not show interest on delhi elections

बता दें कि दिल्ली में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी और कुल 49 दिनों तक शासन किया था।

इसके बाद पार्टी ने सरकार से इस्तीफा दे दिया और उपराज्यपाल से विधानसभा भंग करने की मांग की, लेकिन उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन लगाने की संस्तुति कर दी।

इसके खिलाफ आप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जिस पर फिलहाल सुनवाई होनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed