फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress aap leaders confused over alliance

सियासी सूरत-ए-हालः गठबंधन अधर में होने से कांग्रेस-आप नेता भ्रमित

Tue, 19 Mar 2019 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
congress aap leaders confused over alliance
आप कांग्रेस गठबंधन पर दो दिनों में हो सकता है एलान - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस-आप के बीच संभावित गठबंधन के कयासों से कांग्रेस व आप के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि नेता भी भ्रमित है। वे तय नहीं कर पा रहे हैं कि लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार शुरू करे या नहीं। प्रचार शुरू करे तो किस पार्टी के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


आप व कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रचार को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। दरअसल कांग्रेस के इंकार करने के बाद साफ हो गया था कि अब गठबंधन नहीं होगा और दोनों ही पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता प्रचार के लिए कमर कस ही रहे थे कि कांग्रेस की और से गठबंधन को लेकर सर्वे करवाने की बात सामने आ गई। उधर आप के नेताओं के भी बयान आ गए कि चुनावी गठबंधन हो भी सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों ही पार्टियों के नेता फिर भ्रमित हो गए कि वे प्रचार में विरोधी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करें या नहीं। वे अपनी विरोधी पार्टी के खिलाफ बयान देते हैं तो कुछ ही दिनों में गठबंधन होने पर फिर उसी पार्टी के लिए किस मुंह से मतदाताओं के समक्ष वोट मांगने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस-आप की मजबूरी है गठबंधन। दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि गठबंधन न होने पर एक तरह से लोकसभा की सातों सीटे थाली में परोस कर भाजपा को देना है। सातों साटों पर भाजपा की जीत तय है और कांग्रेस व आप के बीच लड़ाई दूसरे व तीसरे नंबर की रह जाएगी। 


ऐसे में इन नेताओं को मानना है कि भाजपा को रोकना है तो मन मारकर भी गठबंधन करना ही होगा। यही कारण है कि आप ने भले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है लेकिन कांग्रेस की और से अभी प्रत्याशियों के नाम खुलकर सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed