{"_id":"b603fbd2a38397af27e79799e2ff3151","slug":"cong-takes-action-in-tomar-case-after-3-month-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोमर मामले में तीन माह बाद गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोमर मामले में तीन माह बाद गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Aug 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नोएडा के प्रत्याशी रमेंच चंद्र तोमर मामले की गाज अब जाकर कांग्रेस पदाधिकारियों पर गिरी है।
विज्ञापन
स्थानीय कार्यकारिणी से पुराने पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है। जिले से लेकर नोएडा महानगर तक की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर चुनावों से तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
फजीहत का सामना करना पड़ा था। इसमें तत्कालीन पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की शिकायत कार्यकर्ताओं ने हाईकमान से की थी। मामले के तीन माह बाद उन लोगों को नई कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन