फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong removes Birender Singh from CWC

BJP से संपर्क पर कांग्रेस ने अपने नेता को दी सजा

Fri, 01 Aug 2014 02:15 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Cong removes Birender Singh from CWC

कांग्रेस ने अपने हरियाणा के सांसद वीरेंद्र सिंह को पार्टी की कार्यसमिति से हटा दिया है। हाल ही में उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें आई थीं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह से मसले पर स्पष्टीकरण भी तलब किया है। पार्टी उन्हें यह साफ करने को कहा है कि उन्होंने भाजपा से संपर्क क्यों साधा? साथ उन कारणों को भी बताने को कहा, जिसकी वजह से वह पार्टी से बगावत कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थीं। पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनककी मुलकात को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के कद्दावर नेता हैं वीरेंद्र सिंह

Cong removes Birender Singh from CWC

हरियाणा में आगामी अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मोदी लहर होने के बावजूद यहां भाजपा की हालत खराब है। प्रदेश में पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा भी नहीं, जिसके दम पर ताल ठोंकी जा सके।

दरअसल, भाजपा ‌हरियाणा में एक जाना-पहचाना चेहरा ढूंढ रही है। जबकि प्रदेश कांग्रेस दिग्गज नेता वीरेंद्र सिंह अपनी पार्टी से नाराज हैं। ऐसे में दोनों में मेल होने की उम्मीद है।

लेकिन कांग्रेस ने अब वीरेंद्र सिंह पर नकेल शुरू कर दी है। शुक्रवार उन्हें केवल पार्टी की कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया। हालांकि वह अभी राज्यसभा सदस्य हैं।

शकील अहमद ने लिखा लेटर

Cong removes Birender Singh from CWC

वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी एआईसीसी महासचिव शकील अहमद ने एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने वीरेंद्र सिंह को शाह व अन्य भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियों की ओर ध्यनाकर्षण कराते हुए जवाब मांगा है।

उधर, मामले में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक उनकी पार्टी में लोकतंत्रात्म व्यवस्था है। इसमें किसी को भी पार्टी से जुड़ने व छोड़ने का फैसला उसे खुद लेना होता है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली में दोष के चलते उसके वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed