फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong leader attacks on Kejriwal on residential controversy issue

'केजरीवाल की पत्नी को मिल जाएगा अच्छा घर'

Tue, 24 Jun 2014 06:47 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
Cong leader attacks on Kejriwal on residential controversy issue

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस ने उनके घर को लेकर नया हमला किया है। मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल को विवादित मकानों का बिजनेसमैन करार दिया।

विज्ञापन


तर्क दिया है कि पहले आम आदमी पार्टी का मुख्यालय हनुमान रोड पर विवादित मकान में बनाया, अब सिविल लाइंस के जिस मकान में जाना चाह रहे हैं, उसका मामला भी कोर्ट में है।
विज्ञापन


मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि बतौर मुख्यमंत्री जो मकान तिलक मार्ग पर आवंटित हुआ था, उससे नहीं निकलने के भी बहाने बना रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी 1994 बैच की आईआरएस हैं जिसे सिर्फ टाईप-डी-2 मकान मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भाजपा दिलाएगी केजरीवाल को घर

Cong leader attacks on Kejriwal on residential controversy issue

देशभर में इस बैच के किसी आईआरएस को टाईप सी-2 मकान आवंटित नहीं हुआ है जिसमें केजरीवाल रह रहे हैं। तो फिर गृहमंत्री को कुछ दिन पूर्व यही मकान आवंटित करने का पत्र क्यों लिखा था?

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता का कहना है कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को घर दिलवाने में सहयोग कर रही है। तीन दिन पूर्व एनडीएमसी की तरफ से एक प्रस्ताव गृहमंत्रालय को भेजा गया है कि सदस्यों को बड़ा मकान दिया जा सके।

अरविंद केजरीवाल विधायक होने के नाते एनडीएमसी के सदस्य हैं। कांग्रेस हमेशा से अरविंद केजरीवाल को भाजपा की बी टीम कहती रही है जो प्रस्ताव की स्वीकृति होने पर साबित हो जाएगी।

बस यही आकर बात अटक जाती है

Cong leader attacks on Kejriwal on residential controversy issue

मुकेश शर्मा ने विवादित प्रॉपर्टी में गए तो अदालत अवमानना करेंगे या फिर एक भाई को फायदा पहुंचाने का प्रयास।

आम आदमी कभी 800 गज के मकान में नहीं रहता तो फिर केजरीवाल क्यों बड़ा मकान ढूंढ रहे हैं।

सरकारी मकान का किराया पार्टी चंदे से देने का भी आरोप लगाया। शर्मा ने यह भी दावा किया है कि अगर आरोप लगत हैंतो अरविंद केजरीवाल मेरे खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed