{"_id":"d95f22849d0a67e008caad967ec17a9a","slug":"cong-attacks-on-bjp-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्षेत्रवासियों को भ्रमित कर रहे भाजपा नेता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्षेत्रवासियों को भ्रमित कर रहे भाजपा नेता’
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान तावडू को गुड़गांव में मिलाने की कैबिनेट में मंजूरी देकर क्षेत्रवासियों की इस मांग को अमलीजामा पहनाया हुआ है, लेकिन भाजपा नेता आए दिन क्षेत्र के लोगों के बीच अनर्गल बयानबाजी कर क्षेत्रवासियों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
यह बात इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश बेदी ने नगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की इस मांग को लेकर उन्होंने जो संघर्ष किया था, वह किसी से छिपा नहीं है। अगर क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा इस मुद्दे को लेकर कोई राजनीति करती है तो उसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
शीघ्र ही तावडू को लेकर भाजपा सरकार ने अपनी स्थिति साफ नहीं की तो वह क्षेत्रवासियों की इस मांग को लेकर पुन: जोरशोर से उठाएंगे, ताकि लोगों की मांग सिरे चढ़ सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करती थी, लेकिन जबसे पार्टी ने सत्ता संभाली है तभी से क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। सोहना में आए दिन हो रही चोरों की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।