{"_id":"65635ff5957c5598550bec41","slug":"conductor-died-in-collision-between-two-trucks-in-delhi-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Road Accident: आपस में भिडे़ बालू से भरे दो ट्रक, कंडक्टर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Road Accident: आपस में भिडे़ बालू से भरे दो ट्रक, कंडक्टर की हुई मौत
Sun, 26 Nov 2023 08:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 26 Nov 2023 08:41 PM IST
सार
दिल्ली में बालू से भरे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई। ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह बालू से भरे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे में बुरी तरह घुस गए। ट्रक सवार एक कंडक्टर की मौत हो गई। अनूपशहर की ओर से बालू से भरा एक ट्रक रविवार सुबह बुलंदशहर की ओर जा रहा था, जबकि बालू से भरा दूसरा ट्रक बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से भी एक बालू से भरा ट्रक आ रहा था। चांदौक दोराहे के निकट दोनों ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे में बुरी तरह फंसे होने के कारण परेशानी हुई। पुलिस को घायलों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में एक ट्रक के कंडक्टर प्रशांत (20) निवासी दौलतपुर खुर्द की मौत हो गई। जबकि, दूसरे ट्रक के कंडक्टर आलम उर्फ जानेआलम (35) व ट्रक का ड्राइवर सुमित (35) निवासी शिकोई थाना अहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।