फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conditional approval of political posters on houses

घरों पर राजनीतिक पोस्टर लगाने की सशर्त इजाजत

Thu, 19 Feb 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
Conditional approval of political posters on houses

दिल्ली हाईकोर्ट ने आम लोगों को अपने घरों में राजनीतिक पोस्टर लगाने की सशर्त अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर पर किसी पार्टी का पोस्टर लगाता है तो उसे संबंधित विभाग की मंजूरी लेनी होगी। अदालत ने साथ ही वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


यह याचिका आम आदमी पार्टी के अनिल भाटिया ने दायर की थी। उन्होंने चुनावों के दौरान आप समर्थकों के घरों पर लगाए गए पार्टी के पोस्टर व बैनरों को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन हटाने की कार्रवाई को चुनौती दी थी। पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि तय कानून के दायरे में रह कर संबंधित विभाग से मंजूरी लेकर कोई भी व्यक्ति अपने घर पर राजनीतिक पोस्टर लगाने के लिए स्वतंत्र है। अदालत ने कहा कि यह कानून राजधानी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए बनाया गया है और कानून के दायरे में हर काम संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed