{"_id":"6a5f95e9291b4bf1f907517c","slug":"condition-of-a-female-student-injured-in-the-protest-is-critical-treatment-continues-in-the-icu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146943-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदर्शन में घायल एक छात्रा की हालत गंभीर, आईसीयू में उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदर्शन में घायल एक छात्रा की हालत गंभीर, आईसीयू में उपचार जारी
विज्ञापन
-पुलिस के डंडे की मार से किसी का फूटा सिर तो किसी की टूटी हड्डी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सोमवार को संसद मार्च में हुए घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार जारी है। इसमें किसी छात्र की हाथ-पैर की हड्डी टूट गई है तो किसी को सिर में चोट आई है। आंख में चोट लगने की घटना भी शामिल है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को भी सिर-हाथ में चोट लगी है। जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि करीब 110 छात्रों और 40 पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए लाया गया था। हालांकि यह औपचारिक आंकड़ा नहीं है। सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, न्यूरोसर्जरी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया है। ज्यादातर चोट डंडे से लगने वाली थी। जिसमें सिर फटने, आंख के पास चोट लगने, डंडे की मार से कमर, पैर और हाथ पर चोट के निशान थे। कुछ को फ्रैक्चर भी हुआ था। कुछ मामलों में टांके लगाने की नौबत आई। गले पर भी चोट के निशान देखने को मिले थे।
सर्जरी विभाग की टीम छात्रा का कर रही उपचार
घायलों में एक छात्रा की हालत गंभीर जरूर है। लेकिन खतरे से बाहर है। छात्रा को सर्जरी विभाग की टीम की देखरेख में आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम बेहतर उपचार देने में जुटे हैं। वहीं छात्रा का नाम साक्षी बताया जा रहा है। उत्तम नगर की रहने वाली है। छात्रा के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे हुए थे। बता दें कि सोमवार को अस्पताल की ओर से घायलों के संबंध में शाम सात बजे तक 65 मेडिको लीगल केस (एमएलसी) सर्जरी विभाग में रिपोर्ट होने के बारे में जानकारी साझा की गई थी। हालांकि अस्पताल में अब कितने भर्ती हैं उसको लेकर आरएमएल अस्पताल की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
विज्ञापन
शेख इरशाद की हुई आंख की सर्जरी
उधर, पैलेट गन के छर्रे से घायल हुए शेख इरशाद का लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। इरशाद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी आंख और गले की सर्जरी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ और घायल अस्पताल में भर्ती हैं। करीब 50 से अधिक घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था।