{"_id":"ad92e29dba2ffe0260a9f6518168baf1","slug":"computer-teacher-was-putting-the-noose-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर टीचर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर टीचर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर टीचर नरेश मिश्रा (24) ने सोमवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आसपास के लोगों का आरोप है कि सोमवार दोपहर एक युवती कमरे पर धमकी देकर गई थी कि यदि दूसरी लड़की से शादी की तो अच्छा नहीं होगा। लोगों को शक है कि इसी धमकी से परेशान नरेश ने फंदा लगा लिया।
बिहार मधुबनी निवासी नरेश मिश्रा अर्थला में किराए के मकान में रहता था। कमरे में ही शाम को वह कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चलाता था। सोमवार रात आठ बजे तक जब नरेश के कमरे में लाइट नहीं जली तो पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुला था। टॉर्च की रोशनी में देखा तो नरेश का शव कपड़े से बंधा पंखे से लटक रहा था।
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सोमवार दोपहर में अर्थला की रहने वाली एक युवती और युवक नरेश के कमरे पर आए थे।
उसने मधुबनी वाली लड़की से शादी न करने के लिए नरेश को धमकाया। शायद इसी धमकी के कारण नरेश ने सुसाइड किया है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद नरेश के पिता विनोद मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अगले माह थी शादी
विनोद मिश्रा ने बताया कि 24 फरवरी को मधुबनी की लड़की से नरेश की शादी होनी थी। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
एसओ साहिबाबाद ने बताया कि जांच की जा रही है कि युवती का नरेश से क्या रिश्ता था, इसके बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सोमवार रात डेढ़ बजे तक आए मैसेज
परिजनों का कहना है कि नरेश के मोबाइल पर एक युवती के नंबर से 15 से ज्यादा मिस कॉल आई हैं। सोमवार रात डेढ़ बजे तक वह एसएमएस भेजती रही।
जिसमें लिखा था कि सब ठीक हो जाएगा। बस कॉल उठा लो। पुलिस को उसके नंबर पर मंगेतर की भी मिस्ड कॉल्स मिली हैं।