फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   computer-based entrance examination will be in jnu from next session

जेएनयू में अगले सत्र से होगी कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा, विश्वविद्यालय और एनटीए होगा करार

Tue, 25 Dec 2018 05:04 AM IST
Vikas Kumar सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
computer-based entrance examination will be in jnu from next session
जेएनयू - फोटो : फाइल फोटो

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 2019 सत्र से ऑनलाइन नहीं, कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा होगी और यह 25 मई से 31 मई तक होगी। विश्वविद्यालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में इसी हफ्ते प्रवेश परीक्षा के लिए समझौता होगा। यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एमफिल व पीएचडी में 70 अंक की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और 30 अंक का वाइवा होगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अधिकारी के मुताबिक, जेएनयू प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इससे पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने की योजना थी। प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन की जगह कंप्यूटर आधारित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने डीयू के साथ-साथ जेएनयू में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से इंकार किया था। 
विज्ञापन


जैमर से रुकेगी नकल 
एनटीए प्रबंधन जेईई मेन, यूजीसी नेट, नीट की तर्ज पर जेएनयू प्रवेश परीक्षा में भी देशभर के सेंटर में जैमर का इस्तेमाल करेगा। जैमर से परीक्षा केंद्र में मोबाइल व इंटरनेट ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इसका मकसद हाइटेक नकल से परीक्षा को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू तैयार करेगा प्रश्न बैंक
प्रवेश परीक्षा बेशक एनटीए आयोजित करेगी, लेकिन इसका प्रश्न पत्र बैंक जेएनयू तैयार करेगा। जेएनयू प्रबंधन ने विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के स्कूल व सेंटर प्रमुख से प्रश्न पत्र बैंक बनाने को कहा है। इसमें 80 फीसदी प्रश्न बैंक बन चुका है। 30 दिसंबर तक प्रश्न पत्र बैंक का काम पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed