फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Comprehensive arrangements for the NEET-UG exam; 6,800 candidates to take the test across 18 centers

Delhi NCR News: नीट यूजी परीक्षा के लिए व्यापक प्रबंध, 18 केंद्रों पर 6,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ तथा एजेंसी कर्मियों का पुलिस सत्यापन भी कराया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर तथा 200 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। साथ ही हथियार लेकर चलने, वाहनों की पार्किंग, लाउडस्पीकर के उपयोग तथा किसी भी प्रकार के वाई-फाई या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट की दुकानों एवं कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, पेन स्कैनर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री की अनुमति नहीं होगी। केवल एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, वैध पहचान पत्र तथा पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीट अभ्यर्थियों को 20 व 21 जून को निशुल्क रोडवेज बस यात्रा की सुविधा

नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 20 और 21 जून को अपना एडमिट कार्ड दिखाकर प्रदेशभर में किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है। राज्य सरकार इससे पहले सीईटी अभ्यर्थियों को भी इसी प्रकार की सुविधा प्रदान कर चुकी है। सभी नीट अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed