{"_id":"a435213b6a11c121c8283f72383bd71a","slug":"compounder-on-charges-of-illegal-collection-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपाउंडर पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपाउंडर पर अवैध वसूली का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जिला अस्पताल के होम्योपैथिक विभाग के कंपाउंडर पर बृहस्पतिवार को कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों ने रुपये वसूलने की बात कही। मामले में सीएमएस ने मरीजों से लिखित शिकायत लेकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम्योपैथिक विभाग चलाया जाता है। जिसके अंतर्गत ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को देखते हैं और होम्योपैथिक डिस्पेंसरी में दवा भी मिलती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दवा लेने गए मरीजों ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र से शिकायत की कि डिस्पेंसरी का कंपाउंडर दवा की शीशी के पैसे ले लेता है।
मरीजों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में दवा देने का आदेश है लेकिन होम्योपैथिक विभाग का कंपाउंडर प्रत्येक शीशी का दो रुपये लेता है। प्रत्येक मरीज से लगभग आठ से दस रुपये वसूल लेता है। वहीं, मामले में कंपाउंडर का कहना है कि वह मरीजों से कोई रिश्वत नहीं लेता है।
विज्ञापन
पैसे तो वह दवा में प्रयोग होने वाली शीशी का लेता है। क्योंकि राज्य सरकार के आदेशानुसार दवा कागज में देने को कहा गया है, लेकिन दवा ज्यादा दिनों के लिए दी जाती है और कागज में दवा खराब हो सकती है। इसलिए वह शीशी खरीद कर लाता है और जिस मरीज को जरूरत होती है उसे उसके ही पैसे लेता है। बहरहाल सीएमएस ने मरीजों से इस बारे में शिकायत ले ली है और कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी।