फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Composite sleepers to be installed on 10-girder bridges and three diamond crossings

Delhi NCR News: 10 गर्डर ब्रिज व तीन डायमंड क्रॉसिंग पर लगेंगे कंपोजिट स्लीपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
736 स्लीपरों का होगा इस्तेमाल, गुणवत्ता के लिए पहले 100 की आरडीएसओ करेगा गहन जांच
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने दिल्ली की पटरियों पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए बड़ा कदम उठाया है। 10 गर्डर ब्रिज और तीन डायमंड क्रॉसिंग पर कंपोजिट स्लीपर लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैक की मजबूती बढ़ेगी और रखरखाव आसान होगा।
गर्डर ब्रिज पर 736 कंपोजिट स्लीपर और 20 सेट फिटिंग लगाई जाएगी। 8.5 स्टैंडर्ड एंगल वाली डायमंड क्रॉसिंग के लिए अलग से स्लीपर तैयार कराए जाएंगे। कंपोजिट स्लीपर लकड़ी रहित होते हैं, जिससे नमी, मौसम और कीड़ों से नुकसान की आशंका कम रहती है।
विज्ञापन

गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति किए गए पहले 100 स्लीपरों का आरडीएसओ छह महीने परीक्षण करेगा। संतोषजनक पाए जाने पर ही बाकी स्लीपरों की आपूर्ति की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम ट्रेन संचालन के बीच निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक में होगा, ताकि यात्रियों पर न्यूनतम असर पड़े। डायमंड क्रॉसिंग को अस्थायी स्टेजिंग पर असेंबल कर बैलास्ट बेड पर लगाया जाएगा।

रेलवे ने 2014 से फरवरी 2026 तक करीब 54,600 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण किया है। अब पुलों, सुरंगों, ढलानों व जल निकासी को भी मजबूत किया जा रहा है। हाल ही में जम्मू-श्री माता वैष्णो देवी कटरा खंड में ढलान स्थिरीकरण व पुल सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed