फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Complete the Teacher Practice Module for Digital Assessment

Delhi NCR News: डिजिटल मूल्यांकन के लिए शिक्षक अभ्यास मॉड्यूल को पूरा करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
-सीबीएसई ने डिजिटल मूल्यांकन सही से करने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए
विज्ञापन


-मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को पहले से प्रशिक्षण और अभ्यास कराने के लिए कहा

-बोर्ड ने अभ्यास के लिए उत्तरपुस्तिका का मॉक मूल्यांकन पूरा करने को कहा है, जिससे सिस्टम की जानकारी हो जाए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड इस साल से बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन डिजिटल (ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली) रूप से करेगा। यह प्रणाली सुचारू रूप से लागू हो सके, इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि शिक्षक अभ्यास के लिए उत्तरपुस्तिका का मॉक मूल्यांकन पूरा करें, जिससे कि उन्हें सिस्टम की जानकारी हो जाए। साथ ही शिक्षक ओएसएम (ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली) पोर्टल पर अभ्यास मॉड्यूल को पूरा करें। सीबीएसई ने स्कूल प्रधानाचार्यों को कहा है कि डिजिटल मूल्यांकन से पहले वे शिक्षकों को प्रशिक्षण और अभ्यास कराएं, जिससे कि उन्हें वास्तविक मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना ना करना पड़े। स्कूलों को कहा गया है कि शिक्षक ओएसएम पोर्टल उत्तरपुस्तिका का ऑनलाइन मूल्यांकन का अभ्यास पूरा कर लें ताकि उन्हें सिस्टम की जानकारी हो जाए। चाहे उत्तरपुस्तिका किसी भी विषय की हो और उसका मीडियम कुछ भी हो। बोर्ड की ओर से इसके लिए पोर्टल पर लिंक को सक्रिय कर दिया गया है।


स्कूल प्रिंसिपल को यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिक्षक अपनी ऑनलाइन एफिलियेटिड स्कूल इंर्फोमेशन सिस्टम(ओएसिस) आईडी के माध्यम से लॉग इन कर ओएसएम पोर्टल पर अभ्यास मॉड्यूल को पूरा करें। इसके लिए लॉग इन आईडी और पासवर्ड संबंधित स्कूल की ओएसिस पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए हैं। बोर्ड के अनुसार डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए यह अभ्यास सत्र शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। अब स्कूलों की जिम्मेदारी है कि ग्यारहवीं व बारहवीं के शिक्षक तय समय से पहले अभ्यास सत्र को पूरा कर लें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी भी की जाएगी। मालूम हो कि इस वर्ष 12 वीं की एक करोड़ से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article