{"_id":"85f64bf03eb3255c1fbddf1a9362a2e8","slug":"complaints-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फेसबुक पर होंगी कूड़े कचरे की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फेसबुक पर होंगी कूड़े कचरे की शिकायतें
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 28 Jan 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव नगर निगम एरिया में अब यहां-वहां मलबा डालना लोगों को महंगा पड़ सकता है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो अब कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मलबा डालने के लिए निगम ने चार स्थान चिह्नित किए हैं। निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने सभी जेई और एसडीओ को निगम से निकलने वाले मलबे को निश्चित स्थान पर डालने की नसीहत दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:...शर्म करो, किस बात के इंजीनियर हो
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति यहां-वहां मलबा डालता है तो उसकी शिकायत निगम में करें। उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर निगम के फेसबुक पेज और वेबसाइट पर डालें। उन्होंने जेई और एसडीओ को भी ऐसे लोगों की रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए।
डॉ. कुमार ने बताया कि निगम की ओर से खेड़की माजरा, मोलाहेड़ा, गाडौली कलां तथा चोमा गांव में मलबा डालने के लिए जगह चिह्नित की गई है।
खेड़की माजरा में कई एकड़ जमीन है, गाडौली कलां में करीब आधा एकड़, चोमा में चार एकड़ तथा मोलाहेड़ा में नौ कनाल (एक एकड़ से अधिक) जमीन मलबा डालने के लिए निश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में इसके लिए मुनादी कराई जाए, ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके।