फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complaint of corruption against ACB chief

अब ACB चीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत

Fri, 19 Jun 2015 11:35 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
complaint of corruption against ACB chief

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के नए चीफ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। केजरीवाल ने शिकायत सतर्कता विभाग को भेज दी है, जिसे अब एसीबी को भेजने की तैयारी भी की जा रही है। मुमकिन है कि मीणा के खिलाफ उन्हीं का विभाग जांच करे।

विज्ञापन


रिटायर इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब मीणा 2005 में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल थे तब 20 लाख रुपये के पर्दों की खरीद का घोटाला किया था, जिन कंपनियों के बिल लगाए गए थे, वह कंपनी वास्तव में थी ही नहीं।
विज्ञापन


जरूरत भी गलत तरीके से पैदा की गई। खरीद के लिए कमेटी बनाने में भी नियमों का पालन नहीं किया। घटिया पर्दे ऊंची कीमत पर खरीदे।

पॉल ने कार्रवाई की सिफारिश की थी

complaint of corruption against ACB chief

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि  उस समय की दिल्ली सरकार व उच्च स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं की गई। अब मामला सतर्कता विभाग को भेज दिया गया है।

हालांकि इसे मुख्यमंत्री के सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ आशीष जोशी की शिकायत के तोड़ के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मीणा निर्दोष साबित हुए थे।

पुलिस आयुक्त केके पॉल ने स्पेशल सीपी ट्रेनिंग से रैकेट में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ जांच कराने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 12 सितंबर, 2008 में विजिलेंस के पुलिस उपायुक्त ने दिल्ली सरकार के उप गृहसचिव को पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन कार्रवाई के  बजाय 26 नवंबर, 2010 में मीणा को प्रमोशन दे दिया गया। मीणा ने जांच को मैनेज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed