फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complaint against kanhaiya and khalid in another case

JNU: मनुस्मृति जलाने पर विवाद बढ़ा, कन्हैया और खालिद के खिलाफ शिकायत

Tue, 22 Mar 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
complaint against kanhaiya and khalid in another case
अनुमत‌ि के ब‌िना क‌िया गया कार्यक्रम - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

जेएनयू परिसर में देशविरोधी नारेबाजी और मनु स्मृति को जलाये जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मनुवाद से आजादी, ब्राह्मणवाद से आजादी संबंधी नारों को लेकर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य छात्रों के खिलाफ शिकायत दायर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी लवलीन ने अजय गौतम की शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन


कोर्ट में शिकायत दायर करने वाले शख्स अजय गौतम का कहना है कि वह ब्राह्मण है और कन्हैया कुमार व उसके साथियों ने ब्राह्मणवाद से आजादी का नारा देकर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू परिसर में नौ मार्च 2016 को मनुस्मृति जलाई गई

complaint against kanhaiya and khalid in another case
jnu - फोटो : अमर उजाला

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जेएनयू परिसर में नौ मार्च 2016 को मनुस्मृति जलाई गई। यह हिंदुओं का प्राचीन ग्रंथ है। इसकी रचना ब्रह्मा के पुत्र मनु ने की थी। इसका जिक्र वाल्मीकि रामायण, महाभारत व गीता में मिलता है।

इस ग्रंथ को जलाया जाना ग्रंथ और हिंदू धर्म का अपमान है। बता दें कि दलित और महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने मनु स्मृति की प्रतियां जलाई थीं। पेश मामले में शिकायतकर्ता की दलील है कि देश का संविधान हर नागरिक को अपना धर्म मानने की अनुमति देता है।

आरोपियों ने धर्म के खिलाफ नारेबाजी करके उसके संवैधानिक अधिकार को चुनौती दी है। आरोपियों ने सेना व अर्ध सैनिक बलों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। इन सभी तथ्यों की जानकारी देते हुए पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed