पुलिस को 'ठुल्ला' कहने पर आमिर की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस की छवि को धूमिल का आरोप लगाते हुए आमिर खान के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की है।
उस सीन की सीडी भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें ठुल्ला शब्द बोला गया है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
'आमिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे'
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता उल्लहास परिवार के साथ सूचना अपार्टमेंट, वसुंधरा एंक्लेव में रहता है। यह सामाजिक फिल्मों का निर्माण करता है। शनिवार को शिकायत दी।
उन्होंने मांग रखी है कि या तो आमिर खान सार्वजनिक तौर पर खेद व्यक्त करें या दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करे।
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह ही आमिर खान के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।